सुबह भीगे चने खाने के 10 फायदे – सेहत के लिए एक चमत्कारी आदत
आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति चाहता है कि उसका शरीर स्वस्थ आनर मस्त बनी रहे, शरीर में किसी भी प्रकार की कोई भी बीमारी न आने पाये और शरीर हमेशा ऊर्जा भरपूर बनी रहे। इसके लिए लोग के द्वारा तरह-तरह के तरीके अपनाये जाते हैं – कुछ लोग अपनी फिटनेस के लिए जिम मे जाते हैं, डाइट प्लान बनाते है और उसे फॉलो करते हैं, सप्लीमेंट्स लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी विचार किया है कि केवल एक छोटी सी आदत – सुबह खाली पेट भीगे चने खाना – आपके शरीर को कितना लाभ पहुँचा सकती है?
भीगे चने (काले चने) में जबरदस्त पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से बहुत मजबूत बनाते हैं और (immunity power) को बढाते हैं और बड़ी से बड़ी बीमारियों से लडने मे सहायता प्रदान करते हैं हैं। आइए जानते हैं सुबह भीगे चने खाने के 10 फायदे- सेहत के लिए एक चमत्कारी आदत:
(toc)
सुबह भीगे चने खाने के 10 फायदे
1. ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत
शाम को भीगे हुए चने में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है शाम को भिगोये हुए चने को सुबह खाली पेट खाने से सारा दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है अगर आप शरीर में थकान महसूस करते हैं या दिनभर चुस्त रहना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट भीगे चने खाना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।
2. वज़न घटाने में सहायक
चने में प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे जरूरत से ज्यादा भूख नहीं लगती है और शरीर का वजन (over weighting) कम करने में सहायक होता है। यह मेटाबोलिज्म को तेज करता है जो फैट को जलाता है, और शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।
3. पाचन तंत्र को सही रखता है
भीगे चने पेट के लिए काफी लाभकारी होता हैं। इनमें उपस्थित फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। रोज सुबह इसका सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच की शिकायत दूर हो जाती है।
4. शुगर कंट्रोल में सहायक
चने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (glisemic index) होता है जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए एक बेहतरीन आहार होता है। इसके नियमित खाने से शुगर लेवल स्थिर रहता है।
5. हड्डियों को बनाए मजबूत
भीगा चना हड्डियों को मजबूत करने में बहुत उपयोगी होता है।
भीगे चने कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस होने से बचाते हैं।
6. दिल को रखे स्वस्थ
चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।
7. इम्युनिटी को करे बूस्ट
भीगे चनों में विटामिन C, आयरन और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह आपको संक्रमण, सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाते हैं।
8. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
भीगे चने खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं जिससे स्किन साफ और ग्लोइंग बनती है। इसमें मौजूद जिंक और विटामिन B बालों की ग्रोथ में भी मदद करते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं।
9. पुरुषों के लिए खास फायदेमंद
भीगे हुए चने पुरुषों के लिए विशेष रूप से लाभदायक माने जाते हैं। यह कमजोरी, थकान और यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में भी इसे वीर्यवर्धक माना गया है।
10. दिमाग को बनाए तेज
भीगे चने में कोलीन और विटामिन B6 होता है, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। यह याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करते हैं। विद्यार्थियों और मानसिक रूप से सक्रिय लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
भीगे हुए चने को कैसे खाना चाहिए?
• रात को एक मुट्ठी काले चने को पानी में भिगो दें।
• सुबह उठकर इन्हें अच्छे से धो लें और खाली पेट खाएं।
• चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू और काला नमक मिलाकर खा सकते हैं।
• ज्यादा फायदा चाहते हैं तो साथ में एक गिलास गुनगुना पानी ले सकते हैं।
सावधानियाँ:
चने अत्यधिक मात्रा में सेवन से गैस या अपच हो सकता है, इसलिए एक मुट्ठी चने ही पर्याप्त हैं।(alert-success)
अगर आपको गुर्दे की कोई बीमारी है, तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।(alert-success)
बच्चों और बुजुर्गों के लिए चनों को हल्का उबालकर भी दिया जा सकता है।(alert-success)
अतिरिक्त सुझाव
भीगे हुए चने एक सस्ता, सुलभ और पोषण से युक्त सुपरफूड हैं। सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर लाभ मिलता है। यह न केवल आपको शारीरिक रूप से तंदरुस्त बनाए रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है।
तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी दिन की शुरुआत हेल्दी और ऊर्जावान हो, तो आज से ही सुबह भीगे हुए चने खाने की आदत डालिए – और फर्क खुद महसूस कीजिए!
स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहे
(contact-form)